रायपुर
शासकीय बीपी पुजारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में वैक्सीनेशन
06-Jan-2022 6:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 जनवरी। पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने बताया कि शासकीय बीपी पुजारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए बच्चों ने वैक्सीनेशन को लेकर उत्साह दिखाया।
बच्चों से मिलकर उनके मन के सवालों का जवाब दिया उनका उत्साह बढ़ाया, साथ ही यह भी निवेदन किया कि स्वयं सुरक्षित रहते हुए अपने परिवार और पास.पड़ोस के लोगों को सचेत करें कि लापरवाही न करें। ग़ैर ज़रूरी कामों को टालें, भीड़ भाड़ से बचें, सदा मास्क पहनें।
बच्चों ने भी मुझे वादा किया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से अपने परिचितों से निवेदन करेंगे कि स्वयं सावधान रहकर ही कोरोना को हराया जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


