रायपुर
जन्मदिन पर आकाश को साय, गौरीशंकर, बृजमोहन ने दी बधाई
06-Jan-2022 5:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 जनवरी। भाजपा के युवा नेता आकश विग का जन्म दिन 4 जनवरी को हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही उनके मित्रों रिश्तेदारों द्वारा फोन व सोशल मीडिया पर उन्हें, जन्मदिन की बधाई दी और परिवार के बड़ों से भी आर्शीवाद प्राप्ति किया।
सुबह के समय ही घर पर सुंदरकाण्ड का पाठ एवं गरीबों को फल व प्रसाद वितरित किया गया। विग ने दिव्यांग जन बच्चों के स्कूल जाकर उनके साथ केक काटा, और बच्चों को उपहार भी दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल,पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, राज्य सभा सांसद राम विचार नेताम, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय रायपुर के सांसद सुनील सोनी,संगठन मंत्री पवन साय आदि ने आशीर्वाद दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे