रायपुर
कॉलेज के भृत्य ने शौचालय में लगाई फांसी
05-Jan-2022 5:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 जनवरी। टिकरापारा थाना इलाके में 47 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मठपारा स्थित नवीन कन्या महाविद्यालय के चपरासी ने कॉलेज परिसर के पुरूष शौचालय की खिडक़ी में रस्सी बंधकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचा कॉलेज प्रबंधन के द्वारा थाने में दे दी गई है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लगता है। इसका कारण अब तक अस्पष्ट है। मृतक का नाम चंद्रशेखर श्रेय पिता प्रताप सिंह श्रेय, ग्राम दतान बलौदाबाजार का निवासी बताया गया है। पुलिस की ओर से आत्महत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


