रायपुर

छात्र आदित्य चौरसिया की अक्षय ऊर्जा पर बनाई पेंटिंग राष्ट्रीय स्तर पर हुई चयनित-पुरस्कृत
02-Jan-2022 7:08 PM
  छात्र आदित्य चौरसिया की अक्षय ऊर्जा पर बनाई पेंटिंग राष्ट्रीय स्तर पर हुई चयनित-पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 2 जनवरी। रायपुर के आरडी तिवारी आत्मानंद विद्यालय के कक्षा दसवीं के छात्र आदित्य चौरसिया द्वारा ऊर्जा पर बनाई गई पेंटिंग छत्तीसगढ़ राज्य से नेशनल स्तर पर चयनित एवं पुरस्कृत हुई है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति द्वारा आदित्य चौरसिया को जनवरी माह में विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा।

सीएम भूपेश बघेल से शाम उनके निवास कार्यालय में अपने माता-पिता के साथ छात्र आदित्य चौरसिया ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने सीएम भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल पर बनाई गई पेंटिंग भी भेंट की।


अन्य पोस्ट