रायपुर

अग्रसेन विवि में पुलिस ने छात्रों को दी यातायात नियमों की जानकारी
31-Dec-2021 5:58 PM
  अग्रसेन विवि में पुलिस ने छात्रों को दी यातायात नियमों की जानकारी

रायपुर, 31 दिसंबर। अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के  सहयोग से आयोजित विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पुलिस द्वारा यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर छात्रों को यातायात नियमों के पालन से होने वाले लाभ और मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए भाटागांव स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल परिसर के थाना प्रभारी विशाल कुजूर ने बताया कि यातायात नियमों के पालन से न केवल वाहन चालक  की जिंदिगी सुरक्षित रहती है, बल्कि वह अन्य लोगों को भी सुरक्षित करता हुआ चलता है।


अन्य पोस्ट