रायपुर
अलमोड़ा लोकसभा के पर्यवेक्षक बनाए गए राजस्व मंत्री अग्रवाल
30-Dec-2021 5:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 दिसंबर। कांग्रेस हाईकमान ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें उत्तराखंड के अलमोड़ा लोकसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
उत्तराखंड में एआईसीसी ने अलमोड़ा लोकसभा, और विधानसभावार पर्यवेक्षक, समन्यवक नियुक्त किए हैं। अलमोड़ा लोकसभा की जिम्मेदारी राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को दी गई है।
अग्रवाल ने जोगी परिवार के गढ़ मरवाही विधानसभा के चुनाव संचालन की जिम्मेदारी निभाई थी, और पार्टी ने यहां भारी मतों से जीत हासिल की थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे