रायपुर
रायपुर के 5 इलाकों को घोषित किया गया कंटेनमेंट जोन
30-Dec-2021 5:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 दिसंबर। प्रदेश में कोरोना का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट है। जहां 5 जगहों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कलेक्ट्रेट कार्यालय रायपुर की ओर से कोविड-19 की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। वर्तमान में रायपुर शहर में पंचवटी गोकुल नगर चंद्रमा मंदिर रोड बुढ़ापारा, दलदल सिवनी मितान विहार मोवा, ग्रीन ऑर्चिड दलदल सिवनी मोवा, सफायर ग्रीन आमासिवनी विधानसभा मार्ग और महाराष्ट्र मंडल के पास चौबे कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस संबंध में अपर कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेशानुसार इन इलाकों में पाबंदियां लागू हो गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे