रायपुर
9 जनवरी को प्रसारित होगी 25 वीं कड़ी
28-Dec-2021 6:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 28 दिसंबर। सीएम भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार युवा सपने और छत्तीसगढ़ पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर पर 28,29 एवं 30 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक सवाल रिकार्ड कराए जा सकते है। सवाल रिकार्ड करने के लिए 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर फोन करना होगा।
सीएम भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 25वीं कड़ी का प्रसारण 9 जनवरी 2022 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चौनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे