रायपुर
राज्यपाल को अंतागढ़ को नया जिला बनाने सौंपा ज्ञापन
22-Dec-2021 6:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 दिसंबर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में पूर्व सांसद विक्रम उसेण्डी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की और अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग की।
प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि अन्तागढ़ ब्लाक क्षेत्र वर्षों से मूलभूत सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, रोजगार एवं आवागमन की दृष्टि से अति पिछड़ा हुआ है। अंतागढ़ ब्लॉक क्षेत्र वर्तमान में जिला कांकेर में है। अंतागढ़ ब्लॉक क्षेत्र आदिकाल रियासत कालीन परगना व्यवस्था से संचालित होते आ रहा है। परगना क्षेत्र में सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक संचालन के लिए परगना में मांझी पेनो रिदार पुजारी चालकी गायता-गायत्री है, जिनके माध्यम से परगना क्षेत्र संचालित होता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे