रायपुर

पूर्व विधायक रमेश वल्र्यानी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम
20-Dec-2021 6:01 PM
पूर्व विधायक रमेश वल्र्यानी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 दिसंबर। सीएम भूपेश बघेल सोमवार को शैलेन्द्र नगर में पूर्व विधायक श्री वर्लयानी के पार्थिव देह पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्वांजलि दी। उन्होंने श्री वर्लयानी के देह को कंधा दिया और नंगे पैर ही प्रेम प्रकाश आश्रम तक उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए ।

मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री वर्लयानीे आर्थिक मामलों के अच्छे जानकार थे। उनसे हमेशा आर्थिक मामलों और योजनाओं को तैयार करने में सलाह मशविरा होता था। श्री बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से इस दु:ख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, महापौर ऐजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, आरपी सिंह, जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिक जन उपस्थित थे।

डॉ. महंत ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश वर्लयानी को दी श्रद्धांजलि

 छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक रमेश वर्लयानी के निधन की सूचना से स्तब्ध, दु:खी हूं।

 डॉ. महंत ने कहा, रमेश वर्लयानी कर्मठ जुझारू पार्टी के निष्ठावान सिपाही थे। उनका राजनीतिक जीवन मूल्यों पर आधारित रहा, सदैव ही अनेकता में एकता की बातें करते थे।

 ईश्वर उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें, तथा उनके शुभचिंतकों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करे।


अन्य पोस्ट