रायपुर
दिवंगत रमेश वल्र्यानी को सिंधु समाधान ने दी श्रद्धांजलि
20-Dec-2021 6:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 20 दिसंबर। सिंधी समाज के वरिष्ठ सदस्य, कांग्रेस प्रवक्ता एवं आर्थिक-विधि मामलों के विशेषज्ञ रहे रमेश वल्र्यानी का दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। उनके निधन पर समाज में शोक की लहर है।
सामाजिक संस्था समाधान सिंधु ने उनके निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। समाधान सिंधु के संयोजक ओमप्रकाश तिर्थानी, जवाहर नागदेव, संरक्षक राजकुमार मसंद, घनश्याम अठवानी, आईडी कलवानी, अध्यक्ष प्रकाश बजाज, उपाध्यक्ष अमर गुरनानी, महेश पृथ्वानी, गोपाल माखीजा, महासचिव टीकम नागवानी समेत सभी पदाधिकारियों, युवा विंग,महिला विंग एवं सदस्यों ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
पदाधिकारियों ने कहा कि रमेश वर्ल्यानी राजनीति तथा समाजसेवा के कार्यों में काफी सक्रिय थे। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे