रायपुर

विधान सभा अध्यक्ष ने विधान सभा परिसर स्थित अपने नवनिर्मित कार्यालय-कक्ष में पूजा अर्चना
07-Dec-2021 5:28 PM
 विधान सभा अध्यक्ष ने विधान सभा परिसर स्थित अपने नवनिर्मित कार्यालय-कक्ष में पूजा अर्चना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 7 दिसंबर। छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज विधान सभा परिसर स्थित अपने नवनिर्मित कार्यालय-कक्ष में पूजा-अर्चना कर प्रवेश किया।

इस अवसर पर माननीय सांसद ज्योत्सना महंत, स्थानीय विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल,  कुलदीप जुनेजा, श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा, नारायण प्रसाद चंदेल, पूर्व विधायक, निगम/ मंडल के अध्यक्ष, विधान सभा के प्रमुख सचिव चन्द्र शेखर गंगराड़े एवं सचिव विधान सभा दिनेश शर्मा ने उन्हे पुष्प गुच्छ भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधान सभा सचिवालय एवं लोक-निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गण भी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट