रायपुर
संथारा व्रत पूरा, बसंती देवी की अंतिम यात्रा में सैकड़ों जुटे
27-Nov-2021 6:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 नवंबर। तेरह दिन के उपवास को पूर्ण करने वाली कत्र्तव्यनिष्ठ एवं धार्मिक गतिविधियों के अंतर्गत अपने जीवन को संथारा व्रत (समाधिमरण)के साथ जैन समाज की श्रीमती बसंती देवी खटोरा धर्मपत्नि मांगीलाल खटोर ने पूर्ण किया। जिनकी अंतिम यात्रा में मारवाड़ी श्मशान घाट में सैकड़ों भाई-बहन उपस्थित हुए तथा चौबीस तीर्थकरों की स्तुति के पाठ लोगस्स का ध्यान कर उनकी आत्मा की शांति हेतु शासन देव से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उक्त जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश बरलोटा ने दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


