रायपुर
स्वच्छता में बेहतर प्रदर्शन, सीएम ने किया सम्मान
23-Nov-2021 5:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर 23 नवंबर। राजधानी के एक निजी होटल में स्वच्छता का हैट्रिक महोत्सव का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में पुरस्कृत राज्य के नगरीय निकायों को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री डॉ शिव कुमार डहरिया, रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर, नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव अलरमेल मंगई डी , राज्य शहरी विकास अभिकरण के सीईओ सौमिल रंजन चौबे, नगरीय निकायों के महापौर, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं पार्षदगण, स्वच्छता कर्मी, स्वच्छता दीदी एवं बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में अर्बन थीम सांग का वीडियो और सफाई पोगा वेबसाइट लांच भी किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


