रायपुर
विप्र कॉलेज के विद्यार्थियों ने फ्रेशर पार्टी में खूब किया धमाल
23-Nov-2021 5:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 23 नवंबर। विप्र कला, वाणिज्य एवं शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में साइंस व कम्प्यूटर विभाग के सीनियर विद्यार्थियों ने अपने जूनियर्स विद्यार्थी का स्वागत फ्रेशर पार्टी के माध्यम से किया। फ्रेशर्स पार्टी में सीनियर और जूनियर ने जमकर मस्ती की।
इस अवसर पर डॉ. मेघेश तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना काल के कारण 2 साल बाद विद्यार्थियों के लिए कोई आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा जो नए विद्यार्थी हैं, और 2 साल से ऑनलाइन परीक्षा दे रहे हैं। अब महाविद्यालय परिसर में उपस्थित होकर अध्यापन कर रहे हैं। कार्यक्रम में जूनियर ने एक-एक कर मंच पर अपना परिचय दिया। इसके बाद सीनियर्स ने भी अपना परिचय दिया। सभी के लिए मनोरंजक गेम्स भी रखे गए। इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव सहित समस्त प्राध्यापक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


