रायपुर

दो नए प्राइम बैकहो लोडर का शुभारंभ किया
17-Nov-2021 6:15 PM
 दो नए प्राइम बैकहो लोडर का शुभारंभ किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 17 नवंबर। विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा सफाई के लिए निगम को मिले दो और नए प्राइम बैकहो लोडर टाटा हिताची का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर विधायक, महापौर  व कर्मशाला प्रभारी भोला महोबिया ने वाहनों की विधिवत पूजा अर्चना की। दो नए टाटा हिताची शिनराई प्राइम बैकहो लोडर क्रय की गई। ये मशीनें साफ -सफाई सालिड वेस्ट मैनेजमेंट तथा निगम के विभिन्न कार्यों में सेवा  देगी। इन मशीनों का मेंटनेंस व पाट्र्स सप्लाई का काम सूर्यकिरण अर्थमुर्वस द्वारा किया जाएगा, जो टाटा हिताची के अधिकृत डीलर है। मशीनें  आधुनिक बीएस मानक तकनीक तथा एडवांस हायड्रॉलिक सिस्टम से संचालित की जाती है जिससे पर्यावरण को कम नुकसान होता है। इस अवसर पर पार्षद मनीष बघेल, विजेंद्र भारद्वाज, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, जगमोहन ढीमर सहित निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट