रायपुर
आने वाला समय बायो उत्पादों का-ताम्रध्वज
17-Nov-2021 5:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 नवम्बर। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बुधवार कोफाफाडीह चौक में पिठालिया प्लाजा में एसएमपी एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड अंतर्गत एनर्जी बायो फ्यूल शॉप का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भविष्य में बायो उत्पाद एवं फ्यूल की महत्ता बढऩे तथा इससे पर्यावरण को नुकसान नहीं होने की बात कहते हुए बताया कि आने वाला समय बायो उत्पादों का है। उन्होंने संस्थान को शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।
श्री साहू ने यहां आधुनिक जिम का भी अवलोकन किया और कहा कि सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम भी जरूरी है। इस अवसर पर अध्यक्ष छग गृह निर्माण मण्डल कुलदीप जुनेजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रतिष्ठान के संचालकगण उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


