रायपुर
आकाशवाणी से विजय मिश्रा ‘अमित’ करेंगे लोक कथावाचन
08-Nov-2021 7:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 8 नवम्बर। छत्तीसगढ़ लोककथा कहानियों भी गढ़ है। अतिप्राचीन काल से यहां रात्रि को चौपाल, सहित घरों में बड़े बुजुर्गो द्वारा बच्चों को लोककथा सुनाने की बहुउद्देशीय परंपरा चली आ रही है। इस पर केंद्रित आकाशवाणी रायपुर के कार्यक्रम में 9 नवम्बर को विजय मिश्रा अमित द्वारा प्रात: 9 बजे लोककथा का वाचन जावेगा।
छत्तीसगढ़ी भाषा में मितानी धरम शीर्षक से प्रसारित लोककथा में श्री मिश्रा ने मित्रता में त्याग समर्पण और सद्भावना की महत्ता को बड़ी खूबसूरती के साथ चित्रित किया है। छत्तीसगढ़ में प्रचलित लोककथा ढेला अउ पाना को इन्होंने बेहतरीन शब्द विन्यास से नए कलेवर में पिरोकर प्रभावी शैली में प्रस्तुत किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे