रायपुर
डहरिया बलौदाबाजार में करेंगे साढ़े 6 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण
25-Oct-2021 5:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम के दौरान 27 अक्टूबर को रायपुर जिले के तिल्दा नेवारा और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रवास पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. डहरिया 27 अक्टूबर को सबेरे 11.30 बजे अपने निज निवास रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर तिल्दा नेवरा जिला रायपुर पहुंचेंगे। डॉ. डहरिया यहां 11.45 से दोपहर 2 बजे तक विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण तथा तहसील साहू संघ तिल्दा नेवरा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद बलौदाबाजार भाटापारा जाएंगे। डॉ. डहरिया जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में दोपहर 2.40 बजे से शाम 4.30 बजे तक यहां आयोजित लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे