रायपुर
कोरोना योद्धाओं का प्रदर्शन, गिरफ्तार
23-Oct-2021 6:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अक्टूबर। पिछले दो माह से धरना दे रहे अनियमित स्वास्थ कर्मचारियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने शवयात्रा निकाली, और विरोध कर रहे स्वास्थ कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कोरोना के दौरान काम कर चुके स्वास्थ कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदेशभर में कोरोना की पहली लहर के दौरान भर्तियां हुई थी। स्वास्थ कर्मचारी सेवा शर्तो को लेकर स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात कर चुके हैं। मगर कुछ नहीं हो पाया। इसके बाद रैली निकाली गई। आज सुबह शवयात्रा निकालने की कोशिश कर रहे थे। तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय कुमार झा और अन्य नेताओं ने पुलिसिया कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


