रायपुर
सीएम ने मिसाइल मैन डॉ.कलाम की जयंती पर उन्हें याद किया
14-Oct-2021 5:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 15 अक्टूबर को पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि डॉ. कलाम का जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहा है। मिसाइल मैन डॉ. कलाम की अनेक वैज्ञानिक उपलब्धियों के साथ अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के क्षेत्र में भारत का नाम बुलंदियों पर पहुंचा। उन्होंने हमेशा सपनों को अपना दृढ़ संकल्प बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। डॉ. कलाम का देश प्रेम और विचार मूल्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


