रायपुर

जिले के सभी गावों में प्लास्टिक प्रबंधन का काम होगा
04-Oct-2021 7:20 PM
 जिले के सभी गावों में प्लास्टिक प्रबंधन का काम होगा

रायपुर, 4 अक्टूबर। स्वच्छ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र एवं जिला स्वच्छ  भारत मिशन ग्रामीण द्वारा 01 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक रायपुर के चारों विकासखंडों के गाँव में प्लास्टिक संग्रह और निपटान के लिए जन-अभियान चलाया जायेगा।  यह कार्यक्रम पुरे देश में चलाया जा रहा है इस अभियान के अंतर्गत जिले स्तर पर 11000 किलोग्राम प्लास्टिक संग्रह करने का लक्ष्य है साथ ही गाँव स्तर पर  30किलोग्राम प्लास्टिक संग्रह करना निर्धारित गया गया है ।

इस कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलने के लिए मयंक चतुर्वेदी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया जिसमे अर्पित तिवारी, जिला युवा अधिकारी, सदस्य सचिव है साथ ही अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी रहेंगे।


अन्य पोस्ट