रायपुर

श्री रावतपुरा सरकार फार्मेसी द्वारा क्लिनिकल रिसर्च पर इंटरैक्टिव सेशन
30-Sep-2021 5:51 PM
श्री रावतपुरा सरकार फार्मेसी द्वारा क्लिनिकल रिसर्च पर इंटरैक्टिव सेशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 30 सितंबर। श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी कुम्हारी में क्लिनिकल रिसर्च पर इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन  किया गया।

क्लीनिकल रिसर्च पर अपने अपने विचार रखते हुए के वी क्लीनिकल रिसर्च सर्विसेज (साइट मैनेजमेंट ऑर्गेनाइजेशन) रायपुर छत्तीसगढ़ - को फाउंडर एंड चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर कीर्ति कुमार पटेल ने अपने विचारों के माध्यम से समस्त छात्रों को लाभान्वित किया एवं क्लिनिकल रिसर्च के अलग-अलग वर्गों में भारत में सी आर प्रोफेशनल की मांग, क्लिनिकल डाटा मैनेजमेंट में जॉब के अवसर आदि महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करते हुए इसके लिए विद्यार्थियों को परिश्रम करने का आव्हान किया। फार्मेसी विभाग की प्राचार्या डॉ. अंशिता गुप्ता ने फार्मेसी के छात्र छात्राओं को भारत में क्लिनिकल रिसर्च के महत्व के बारे में जानकारी लेने हेतु प्रोत्साहित किया कार्यक्रम में डॉ. मुकेश कुमार द्वारा वोट आफ थैंक्स दिया गया।

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ .जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के निदेशक, प्राचार्य, सभी स्टाफ और छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट