रायपुर
रायपुर, 29 सितंबर। दो दिवसीय संगोष्ठी पर पधारे पुरी पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती से आठ वर्षीय आदित्य राजे सिंह ने श्रीमदजगतगुरु शंकराचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके कई प्रश्नों के उत्तर दिए जिसमें गौ सेवा से संभंधित,धर्म,आस्था और पयार्वरण को लेकर बहुत ही संतोषप्रद जवाब देने पर स्वामी शंकराचार्य ने प्रशन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इस छोटी सी उम्र में अगर ये छोटा बालक धर्म को और अपनी संस्कृति को समझ रहा है तो इसमें इनके माता पिता का बहुत बड़ा योगदान हैं। आदित्य रने उनको महामृत्युंजय मंत्र का जाप कण्ठस्थ सुनाया।
स्वामी शंकराचार्य ने आदित्य को जब पूछा कि अगर तुमको भारत देश का रक्षा या गृह मंत्री बनाया दिया जाए तो क्या करोगे इस पर आदित्य ने जवाब दिया कि मैं सबसे पहले देश के सैनिकों के लिए एक ऐसा सुरक्षा कवच बनाऊंगा जिसमें गोली लगने के बाद भी सैनिक सुरक्षित रहेंगे उनकी शहादत कम होगी और दुश्मन देश को करारा जवाब देंगे जिसमे पाकिस्तान और चीन को सबक मिलेगा। स्वामी ने आदित्य राजे के द्वारा धर्म ,आस्था, संस्कृति, योगा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को सराहा एवं उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया और सभी माता पिता से आव्हान किया कि इसी तरह से आने वाले भविष्य के पीढ़ी को शिक्षा और दीक्षा देनी चाइये।


