रायपुर

अंतरराज्यीय बस स्टैण्ड के लिए निकाले गए टेंडर
20-Sep-2021 7:02 PM
अंतरराज्यीय बस स्टैण्ड के लिए निकाले गए टेंडर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 सितंबर। बालाजी स्वामी ट्रस्ट दूधाधारी मठ अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड भाठागांव के दूकानों के लिए टेंडर निकाले गए हैं।

बताया गया कि 8&6 वर्गफीट के 14 दूकानों के लिए रायपुर जिला शहरी सार्वजनिक सर्विस सोसायटी द्वारा राशि रू.59 सौ, और अमानत राशि रु 20 हजार  रखा गया है, जो की बस ऑपरेटरों के लिए है।

जिन बस ऑपरेटरों के पास 3 बस या उससे अधिक बस है तथा जिनका वार्षिक टर्नओवर 30 लाख रूपये है एवं जिनके पास छ.ग. रजिस्ट्रेशन की बसें है वो भाग ले सकते है। इन दूकानों का ऑफसेट प्राईज राशि रू. 90 प्रति वर्गफीट प्रति माह रखा गया है। कोई भी बस ऑपरेटर इन सभी दुकानों हेतु निविदा दर प्रस्तुत कर सकता है किन्तु केवल एक ही दुकान का आबंटन निविदाकार को किया जावेगा। जिस भी निविदाकार के द्वारा अधिकतम दर प्रस्तुत किया जावेगा उन्हें दूकान आबंटित कर दी जावेगी।

कोई भी निविदाकार सभी 34 दूकानों के लिए निविदा में भाग लेकर सभी दूकानों को प्राप्त कर सकता है। इसमें निविदा शुल्क की राशि रू. 59 सौ, और अमानत राशि रु. 5.00 लाख रखा गया है, जो की किसी 01 दूकान हेतु निविदा करने या सभी 34 दूकानों हेतु निविदा करने हेतु समान है। इसमें किसी भी तरह की शर्त नहीं रखी गई है।

बस स्टैण्ड की द्वितीय तल में स्थापित 19 डोरमेट्री के लिए टेंडर जारी किया गया है। सभी डोरमेट्री को मिलाकर कुल जगह 9140.00 वर्गफिट है, जिसके लिए राशि रू.30 लाख प्रति वर्ष ऑफसेट प्राईज रखा गया है। निविदा शुल्क की राशि रू. 59 सौ, और अमानत राशि रू. 10 लाख रखा गया है। इस निविदा में भाग लिए जाने हेतु निविदाकार को होटल (लॉज), हॉस्टल आदि संस्थान चलाए जाने का अनुभव होना चाहिए तथा उनका वार्षिक टर्नओवर 1 करोड़ का होना चाहिए।

 

 


अन्य पोस्ट