रायपुर
सीएम ने विभिन्न पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए
19-Sep-2021 6:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
रायपुर, 19 सितम्बर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर के पुरानीबस्ती स्थित बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर के साथ रायपुर शहर के कालीबाड़ी, कंकालीन तालाब, आजाद चौक ब्राह्मणपारा में स्थापित गणेश पंडाल एवं अग्रसेन चौक में स्थित गणेश मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


