रायपुर

खेलकूद भवन का लोकार्पण
18-Sep-2021 5:34 PM
  खेलकूद भवन का लोकार्पण

रायपुर, 18 सितंबर। देवेंद्र नगर शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय देवेन्द्र नगर रायपुर में शनिवार को विधायक निधि से नवनिर्मित खेलकूद भवन का रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा के द्वारा खेल कूद भवन का लोकार्पण किया।

श्री जुनेजा ने उक्त भवन का भूमिपूजन किया था जिसे आज पूर्ण रूप से उद्घाटन कर कॉलेज को सौगात दी इस अवसर पर श्री जुनेजा ने शिक्षकों की मौजूदगी में विद्यार्थियों को खेल के प्रति सजग रहने की बात कहीं साथ ही महाविद्यालय का नाम प्रदेश के साथ देश भर में रोशन करने उन्हें उतसाहित किया। कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व राष्ट्रीय खिलाडिय़ों का सम्मान भी किया।

प्रमुख रूप से महाविद्यालय जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष मनोज राठी, प्राचार्य  अमिताभ जैन, संजय पाठक, सदस्य कमलेश शर्मा, सुनील भुवाल, एमएलगुप्ता,अजित सिंह, चिंतामणि गडपायले, संजय सोनी, शरण ठाकुर, कमल गृतलहरे, सेवक महानन्द, विजय सिक्का, कन्हैया यादव सहित महाविद्यालय के समस्त गणमान्य जनों के साथ शिक्षक गण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट