रायपुर
दवा प्रतिनिधियों को वेतन नहीं, प्रदर्शन
14-Sep-2021 6:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 14 सितंबर। अलबर्ट डेविड लिमिटेड दवा कंपनी द्वारा विगत 6 महीने से देशभर के दवा प्रतिनिधियों का वेतन व भत्ता रोके हुए हंैं। दवा प्रतिनिधियों को बुरी तरह से मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहे है।
प्रबंधन की मजदूर, श्रम विरोधी रवैय्येे के खिलाफ कंपनी के सी एंड एफ के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि कंपनी की प्रताडऩाओं के खिलाफ कलकता, मुंबई दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसी कड़ी में आज मंगलवार रायपुर में भारी बारिश के दौरान प्रदर्शन कर यूनियन ने अपना रोष प्रदर्शन कर आम सभा को संबोधित किया। प्रदर्शन का नेतृत्व सत्येन्द्र मिश्रा सहसचिव, नवीन गुप्ता उपाध्यक्ष, उबैद खान सहित बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी भाग लिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


