रायपुर
धर्मांतरण का आरोप, थाने में घूसकर पिटाई
05-Sep-2021 5:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 5 सितंबर। भाटागांव के पास धर्मांतरण का मामला प्रकाश में आया है। यह आरोप लगाया गया कि कुछ लोग बस्ती वालों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित कर रहे हैं। देखते ही देखते बवाल मच गया, और विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल के लोग वहां पहुंचे, और थाने में घूसकर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी।
हालांकि कुछ लोगों ने धर्मांतरण के आरोप को गलत बताया है, लेकिन बजरंग दल, और भाजपा के लोग इतने गुस्से में थे कि थाने में घूसकर मारपीट करने लगे। पुलिस ने बीच बचाव किया। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। कहा जा रहा है कि जिन लोगों के साथ मारपीट की गई वे मिशनरी से जुड़े हुए हैं, लेकिन धर्मांतरण के लिए प्रलोभन की बात को गलत ठहराया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


