रायपुर

रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन
05-Sep-2021 5:38 PM
 रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ माकपा का प्रदर्शन

रायपुर, 5 सितंबर। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के रायपुर जिला समिति द्वारा शनिवार को सायं 5 बजे बूढ़ापारा धरना स्थल पर महंगाई का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया।

पेट्रोलियम-डीजल एवं रसोई गैस सहित जरूरत की चीजों की आसमान छूती महंगाई के विरोध में प्रदर्शन आयोजित कर महंगाई रूपी डायन का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन में उपस्थित नेतृत्वकारी साथियों ने भाग लिया।

संबोधित करते हुए कामरेड एस सी भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा नीत मोदी सरकार के शासनकाल में रसोई गैस की कीमत दुगुनी से अधिक हो गई, उल्लेखनीय है कि वर्ष-14 में रसोई गैस की कीमत 410 रुपये थी, आज 970 रुपये की उछाल आई, जबकि वर्ष-14 के अंतरराष्ट्रीय बाजार में 880 रुपये प्रति मीट्रिकटन कीमत पर 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम 12.12 डॉलर था आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रति मीट्रिक टन रसोई गैस की कीमत 364 रुपये है। उस स्थिति में उपभोक्ताओं को 900 रुपये से अधिक राशि का भुगतान करना पड़ रहा है।

पेट्रोल-डीजल पर अतिरिक्त शुल्क लगाकर 23 लाख करोड़ रुपये जनता से वसुल की गई। दरअसल मोदी सरकार ने रसोई पर सब्सिडी समाप्त कर दी है, बहुप्रचारित उज्जवला योजना सब्सिडी खात्मे के चलते कू्ररर मजाक बनकर रह गया है। खाने-पकाने के तेल की कीमत दो सौ रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गई है। मोदी सरकार आपदा को अवसर में बदलने के लुभावने नारे के आड़ में महमारी के अवसर पर आवाम की जेब पर डाका डालने का कुत्सित हरकत की है।

पुतला दहन प्रदर्शन में प्रदीप गभने, एससी भट्टाचार्य, मारोति डोंगरे, शीतल पटेल, मनोज देवांगन, अजय सहित कई साथियों ने भाग लिया। आने वाले दिनों में प्रदर्शन को व्यापक रूप देकर जनता के बीच आंदोलन को तेज किया जाएगा।


अन्य पोस्ट