रायपुर
टिकरापारा मार्ग पर अवैध कब्जे हटाए गए
02-Sep-2021 7:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 2 सितंबर। नगर निगम रायपुर के नगर निवेश विभाग मुख्यालय उडऩदस्ता की टीम ने नगर निगम जोन 6 के नगर निवेश विभाग की टीम के साथ मिलकर नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक के आदेशानुसार जोन कमिश्नर विनोद पाण्डेय के नेतृत्व एवं जोन कार्यपालन अभियंता रधुमणि प्रधान, सहायक अभियंता ओपी वर्मा, उपअभियंता संस्कार शर्मा, मेघा साहू की उपस्थिति में जोन 6 के तहत आने वाले शहीद पंकज विक्रम वार्ड नम्बर 58 के क्षेत्र टिकरापारा मुख्य मार्ग में फत्तेशाह मार्केट से सिद्धार्थ चौक होकर पुजारी पार्क टिकरापारा मुख्य मार्ग तक अभियान चलाकर सडक़ पर कब्जा कर व्यवसायरत लगभग 30 दुकानों के सडक़ पर से कब्जे हटाने की कार्यवाही कड़ाई के साथ व्यवस्था सुधार की दृष्टि से की, वहीं स्थल पर सडक़ को घेरकर बनाए गए लगभग 6 शेड हटाकर सडक़ को कब्जामुक्त करवाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


