रायपुर
प्रदेश में अब तक 80 सेमी औसत वर्षा
02-Sep-2021 7:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 सितंबर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 800.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 2 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 1167.1 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 560.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


