रायपुर
लापता मासूम का नहीं मिला कोई सुराग
13-Aug-2021 5:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अगस्त। चौरसिया कॉलोनी से लापता ढाई साल के मासूम का अब तक पता नहीं चला है। मासूम बुधवार की रात बारिश के दौरान खेलते हुए घर से बाहर चला गया। जिसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। मासूम घर के बाहर अपनी मां को ढूंढ रहा था कि पलक झपकते ही वह गायब हो गया। पूरा मोहल्ला बच्चे की तलाश में जुटा हुआ है। टिकरापारा पुलिस वहां लगातार पतासाजी में जुटी हुई है।
बच्चे की गुम होने की वजह से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। स्वजनों ने बच्चे की तलाश में पूरा शहर छान मारा लेकिन बच्चे का कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बच्चे के घर के पास ही एक बड़ा नाला है, नाले में गिरने की आशंका होने पर पुलिस मोहल्लेवासियों ने पूरी रात नाले में खोजबीन की, लेकिन किसी प्रकार की सफलता हाथ नहीं लगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


