रायपुर
फ्रेंडसशिप डे पर सात वर्षीय आदित्य ने दी मिशाल
03-Aug-2021 6:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 अगस्त। आदित्य राजे सिंह जिस उम्र में बच्चा अपने हम उम्र दोस्तों को ढूंढता हैं उसने अपने से सात गुना उम्र के इंसान को रात्रि 11.30 बजे 16 किलोमीटर दूर से अपने पिता अखलेश सिंह, मां नम्रता सिंह और बड़ी बहन आस्था के साथ आकर 50 वर्षीय डी.के.शर्मा के साथ फ्रेंडसशिप डे उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया और गिफ्ट हैंपर देकर दोस्ती की मिसाल पेश की। डी.के.शर्मा ने बताया कि बच्चे भगवान के स्वरूप होते है उसको जहां प्यार और सम्मान मिलेगा वो उसको अपने दिल मे स्थान जरूर देता है। आदित्य ने मुझे 40 वर्ष पीछे मेरे बचपन के यादों में ले जाने का श्रेय प्राप्त किया। ये पल मेरे जीवन के लिए एक सुखद अनुभूति है। ईश्वर आदित्य को बहुत लंबी उम्र दे वो हमेशा स्वस्थ रहे और देश का नाम रोशन करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे