रायगढ़
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 21 दिसंबर। धरमजयगढ विकासखंड अंतर्गत बीती रात सिंवार गांव के सरकारी राशन दुकान का ताला टूटने से बच गया नि:संदेह इस घटना में अज्ञात चोर ताला तोडक़र राशन पार करने के फिराख में थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका जो कहीं न कहीं राहत की बात है।
जानकारी अनुसार बीती रात धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्रामपंचायत सिंवार के शासकीय उचित मूल्य की गोडाउन में चोरों ने धावा बोल दिया था और दुकान का ताला तोडऩे का भरसक प्रयास किया गया बताया जा रहा है चोर सरकारी राशन दुकान के रूम का ताला तोडऩे में आरी का स्तेमाल किए है लेकिन किन्हीं कारणों से अपने मंसूबे में वे कामयाब न हो सके लिहाजा उल्टे पांव वापस लौट गए ।
सुबह जब इस चोरी की वारदात की खबर गांववासियों को हुई तो पूरे गांव में बात जंगल में लगे आग की तरह फैल गई लोग सख्ते में आ गए बाद में घटना की जानकारी दुकान संचालक को दी गई सूचना पर घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए दुकान संचालक द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से सर्वप्रथम घटना की शिकायत धरमजयगढ़ थाने में दे गई । फिलहाल सूचना पर पुलिस गंभीरता से आगे की आवश्यक जांच कार्रवाई कर रही है।


