रायगढ़

सूने मकान से लाखों की चोरी
05-Nov-2025 11:13 PM
सूने मकान से लाखों की चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 5 नवंबर।  
अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोडक़र नगदी रकम के अलावा सोने चांदी के जेवरात को मिला कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार 2 नवंबर की रात लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुड़ागांव निवासी विनोद साहू के सूने मकान का ताला तोडक़र अज्ञात चोरों ने लाखों रूपये नगदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए।  जिसमें सोने की चुड़ी 1 जोड़ी , चैन 1 नग, अंगूठी 1 नग,  हार 1 नग, चांदी पायल 2 जोड़ी  तथा 1.50 लाख कैश सहित लगभग 4.90 लाख की चोरी हो गई। मंगलवार की सुबह घटना की जानकारी मिलते ही लैलूंगा पुलिस फारेसिंक एक्सपर्ट के अलावा डॉग स्वायड के साथ मौके पर पहुंचकर अज्ञात चोरों की पतासाजी में जुट गई है।
वित्त विभाग में सहायक संचालक इंद्रवती भवन नया रायपुर में कार्यरत सुमित साहू ने बताया की उसके पिता विनोद साहू और मां दुर्गावती साहू इलाज कराने रायपुर आये हुए थे। 3 नवंबर को पड़ोसी पुष्पा बारीक ने उन्हें फोन करके बताया कि उनके मकान का पीछे तरफ का दरवाजा खुला हुआ है। जब वे अपना घर पहुंचे तो देखा की सारा सामान बिखरा पड़ा था और घर में चोरी हो चुकी थी, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
आरोपियों की पतासाजी
में जुटी पुलिस
बहरहाल सुमित साहू की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305(ए) 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।


अन्य पोस्ट