रायगढ़

अविश्वास प्रस्ताव में कांगे्रस को मात, भाजपा के सिर सजा जीत का सेहरा
13-Jan-2024 2:45 PM
अविश्वास प्रस्ताव में कांगे्रस को मात, भाजपा के सिर सजा जीत का सेहरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 13 जनवरी।
खरसिया विधानसभा क्षेत्र के किरोड़ीमल नगर पंचायत में विधानसभा चुनाव के बाद ही किरोड़ीमल नगर पंचायत में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया जिस पर आज वोटिंग हुई। इस दौरान पहली बार यह देखने को मिला कि खरसिया विधानसभा क्षेत्र का अभेद गढ़ माने जाने वाले किरोड़ीमल नगर पंचायत में कांगे्रस का विकेट गिर गया और भाजपा को यहां जीत हासिल हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार किरोड़ीमल नगर पंचायत में कुल 15 पार्षद हैं, जिसमें आज जब वोटिंग हुई तो काग्रेंस को 5 मत ही मिलें वहीं भाजपा ने 10 मत हासिल कर जीत दर्ज की हैं, किरोड़ीमल नगर पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल का क्षेत्र हैं। नगर पंचायत किरोड़ीमल में काग्रेंस सरकार के अध्यक्ष पर कई आरोप भी लगें और अब प्रदेश भाजपा की सरकार बनते ही भाजपा पार्षदों ने मौके की नजाकत को देखते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाया और उसे परित भी कारवा लिया गया। हालांकि कांग्रेस ने इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में इसकी याचिका दायर की हैं अब कोर्ट के फैसले का भी इंतजार हैं। मगर पहली नजर में यहां कांगे्रस को मात मिली है और भाजपा के सिर जीत का सेहरा बंधा है। जिसका श्रेय कहीं न कहीं क्षेत्र के कद्दावर भाजपा नेता विजय अग्रवाल किरोडीमल नगर और यहां के भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों को जाता है।
 


अन्य पोस्ट