रायगढ़

ओलावृष्टि से रवि फसल नष्ट शासन से मदद की गुहार
05-May-2023 3:13 PM
ओलावृष्टि से रवि फसल नष्ट शासन से मदद की गुहार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़़, 5 मई।
विधानसभा बिलाईगढ़ के अंतर्गत वनांचल क्षेत्र के किसानों के द्वारा लगाया गया रवि फसल ओलावृष्टि के कारण नष्ट हो जाने से किसानों में मायूसी छाई हुई है।

पखवाड़े भर से मौसम का उतार चढ़ाव बना हुआ है। गत दिवस हुए ओला वृष्टि से वनांचल क्षेत्र में किसानों के द्वारा लगाए गए रबी फसल पूरी तरह बरबाद हो जाने के कारण किसानों में मायूसी छा गई है। वनांचल क्षेत्र के ग्राम कलमी दादर, कुरमाझर,कौवा जुनवानी, बिलारी, बानी खार, नगेड़ा ,मां, नगरदा,मगर दरहा, आदि गांव में गत दिवस ओलावृष्टि से रवि फसल नष्ट हो गया है।  हजारों एकड़ में किसानों के द्वारा लगाए गए रवि फसल लगभग खेतों में तैयार हो गया था आसमानी ओलावृष्टि के कारण फसल को शत प्रतिशत नुकसान पहुंच गया है। 

ऐसी विकट परिस्थिति में किसानों ने प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से क्षति पूर्ति हेतु आस लगाए बैठे हुए हैं। कृषक नल कुमार पटेल गंगाधर नायक, सेत कुमार पटेल शालिक राम पटेल, प्रेम चंद पटेल रामकुमार पटेल जयंत पटेल एवं क्षेत्र के समस्त किसानों ने शासन से मदद की गुहार लगाया है।
 


अन्य पोस्ट