रायगढ़
सांसद गोमती ने पूर्व जिलाध्यक्ष शर्मा को दी श्रद्धांजलि
17-Apr-2023 7:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 17 अप्रैल। रायगढ़ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के निधन पर रायगढ़ सांसद गोमती साय ने अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ईश्वर उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में सम्बल प्रदान करे। श्रीमती साय ने स्व. राजेश शर्मा को एक मिलनसार जन प्रिय नेता बताया और उनका सामाजिक एवं राजनैतिक दोनों ही क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान रहा, उनके असमय चले जाने से रायगढ़ भाजपा को बहुत ही क्षति हुई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


