रायगढ़

श्याम सरकार की निशान यात्रा, जगह-जगह स्वागत
20-Feb-2023 3:42 PM
  श्याम सरकार की निशान यात्रा, जगह-जगह स्वागत

रायगढ़, 20 फरवरी। घरघोड़ा में श्याम सरकार की निशान यात्रा  का भव्य आयोजन किया गया। इस निशान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घरघोड़ा में श्याम सरकार की निशान यात्रा गायत्री मंदिर से निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्त महिलाओं, पुरूषों व बच्चों ने शिरकत की। इस दौरान निशान यात्रा का चैक-चैराहों में श्याम भक्त सुनील शर्मा व तुलसी केशरवानी की ओर से जलपान, गन्ना रस, कोल्ड्रींग की व्यवस्था की गई थी। इसमें सैकड़ो की संख्या में श्याम भक्तों ने निशान उठाया तथा निशान यात्रा में महिलाओं की विशेष रूप से सहभागिता देखी गई।  शोभायात्रा गायत्री मंदिर से निकलकर बस स्टैण्ड में आकर संपन्न हुई। जहां श्याम भक्त अशोक तायल की ओर से शोभायात्रा में शामिल श्याम भक्तों के लिये भंडारे का आयोजन किया गया था।  

निशाना यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष शिशु सिन्हा ऋषि मित्तल , शिव शर्मा , अषोक तायल , नटवर अग्रवाल , उमेश शर्मा , किरोड़ी तायल , व सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।


अन्य पोस्ट