रायगढ़

ई-टिकट के साथ दलाल पकड़ाया
08-Feb-2023 8:30 PM
ई-टिकट के साथ दलाल पकड़ाया

रायगढ़, 8 फरवरी। रायगढ़ रेल सुरक्षा रायगढ़ ने मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर एक युवक को रेल्वे के हजारों रुपयों के 11 अवैध ई टिकट के साथ गिरफ्तार करने में अहम कामयाबी हासिल की है।

रेसुब पोस्ट रायगढ़ प्रभारी निरीक्षक राजेश वर्मा ने मीडिया को बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त दिनेश कुमार तोमर के मार्गदर्शन में मंगलवार को मंडल मुख्यालय बिलासपुर के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक रेसुब पोस्ट रायगढ़़ के नेतृत्व में उप निरीक्षक संजय कुमार एस साथ में हमराह बल सदस्यों के साथ मुखबिर खास सूचना के अधार पर रायगढ़़ सारंगढ़ मार्ग में स्थित ओम र्सांई इंटर प्राइजेस नामक दुकान में रेलवे ई टिकट के अवैध कारोबार के रोकथाम हेतु समय 12:20 बजे दबिश दिया गया।

दुकान संचालक पंकज सिंह (33) रायगढ़़ का है। पंकज सिंह द्वारा स्वयं के 2 यूजर आई.डी. क्रमश: 01. चंदांरऋ1408 से 02 नग पूर्व रेलवे आरक्षित ई टिकट एवं यूजर आईडी 02. तंररी से 09 नग पूर्व रेलवे आरक्षित ई टिकट बनाना पाया गया। कुल पूर्व 11 नग रेलवे ई-टिकट कीमत 9741.15 है। उक्त व्यक्ति के विरूद्ध 06 फरवरी धारा 143 रेलवे अधिनियम-1989 संशोधित 2003 दर्ज कर मामले को जांच में लिया गया। रेसुब पोस्ट रायगढ़ की इस कार्रवाई से ई टिकट का रेल्वे से लाईसेंस लिए बिना अवैध टिकट बनाने वालों में हडक़ंप मच गया है।


अन्य पोस्ट