रायगढ़

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की बनी रूपरेखा, अभियान की शुरूआत 26 से
19-Jan-2023 7:03 PM
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की बनी रूपरेखा, अभियान की शुरूआत 26 से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 19 जनवरी। जिले के कांग्रेस भवन रायगढ़ में 26 जनवरी से प्रारंभ होने जा रही  हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला द्वारा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई और कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांटे जाने हेतु विचार विमर्श हुआ।

विदित हो कि कांग्रेस ने 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू करने की घोषणा की गई है और भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर इसे भी निकाला जाएगा। यात्रा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बूथों को जोड़ेगी। हर जिले में एक अधिवेशन होगा। अंत में एक बड़ी रैली राजधानी में आयोजित कर इस यात्रा का समापन होगा।

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ द्वारा यह कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रदेश कांग्रेस के निर्णयानुसार  26 जनवरी से रायगढ़ शहर में भी  प्रारंभ होगा, जिसमें समस्त 48 वार्डों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आयोजित रैली में हम सभी लोगों के घरों तक पहुंचकर उनसे संपर्क करेंगे और वार्डों के वासियों की  भावनाओं  से रूबरू होंगे।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक पांडेय पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष, शाखा यादव प्रभारी महामंत्री शहर कांग्रेस, राजेश भारद्वाज, रामलाल पटेल ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष,नगर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय मदन महंत व विकास ठेठवार, नारायण घोरे, राकेश पांडेय,सूरज उपाध्याय,आशीष जायसवाल,आरिफ हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट