रायगढ़

उप चुनाव में वार्ड 27 से कांगे्रस प्रत्याशी होंगी रानी सोनी
22-Dec-2022 4:34 PM
उप चुनाव में वार्ड 27 से कांगे्रस प्रत्याशी होंगी रानी सोनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 22 दिसंबर।
शहर के वार्ड नं 27 में दिवंगत संजना शर्मा के निधन के बाद वार्ड नं 27 में 9 जनवरी को होने जा रहे उपचुनाव के लिए जिला कांग्रेस भवन में वार्ड नं 27 में होने जा रहे उपचुनाव में प्रत्याशी चयन को लेकर चयन समिति कि एक अतिआवश्यक बैठक कांग्रेस भवन में रखी गयी थी।
उक्त बैठक में रायगढ़ के प्रकाश नायक ,जिला कांग्रेस के सम्मानीय अध्यक्ष  अनिल शुक्ला, महापौर जानकी अमृत काटजू ,सभापति जयंत ठेठवार एवं ब्लाक अध्यक्ष मदन महंत ने सभी प्रत्याशी पर अपने अपने विचार रखे अंत में सभी ने रानी सोनी के नाम पर वार्ड नं 27 पार्षद उप चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी के लिए मुहर लगाई।

सरिता ठाकुर होंगी भाजपा प्रत्याशी
शहर के वार्ड क्रमांक 27 में आगामी 9 जनवरी को होने वाले उपचुनाव में बीजेपी ने अपने पत्ते खोल दिया है। पूर्व पार्षद राजेन्द्र सिंह ठाकुर की पत्नी सरिता ठाकुर को भाजपा प्रत्याशी होंगी।
जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वार्ड नंबर 27 में होने वाले बहुप्रतीक्षित उपचुनाव में श्रीमती सरिता ठाकुर पर भरोसा जताते हुए उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। चूंकि, युवा भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह ठाकुर इस वार्ड के पहले पार्षद रह चुके हैं, इसलिए उनकी जमीनी कार्यशैली का लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा और उम्मीद है कि उपचुनाव में यहां भगवा झंडा लहराएगा।

वार्ड क्रमांक 27 की पार्षद संजना शर्मा के खुदकुशी के बाद से यह पद रिक्त था। ऐसे में आगामी 9 जनवरी को होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट के संभावित दावेदारों में पूर्व महिला अध्यक्ष बरखा सिंह, रानी सोनी और संजुक्ता सिंह राजपूत हैं।


अन्य पोस्ट