रायगढ़
मकान में नाग-नागिन का जोड़ा, जंगल में छोड़ा
23-Jul-2022 5:09 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायगढ़, 23 जुलाई। घर में नाग-नागिन का जोड़ा दिखने से परिवार में दहशत फैल गई। सर्प रक्षक टीम ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा। रायगढ़ के कलगामुड़ा से रवि लाल खडिय़ा के द्वारा रात करीब 10:30 बजे सर्परक्षक समिति, रायगढ़ को सूचना दी कि उनके घर में नाग-नागिन का जोड़ा देखा गया है। तत्काल सूचना मिलते ही सर्परक्षक समिति के उपाध्यक्ष जय नारायण खर्रा कलगामुंडा के लिए रवाना हुए, और रात लगभग 11 बजे नाग-नागिन के जोड़ी को सुरक्षित रेस्क्यू करके डब्बे में दोनों को अलग-अलग पैक किया तथा खडिय़ा परिवार और अन्य लोगों को उन सांपों की पूरी जानकारी दी। तब जाकर कहीं घर के लोग चैन की सांस लिए आज सुबह इंदिरा विहार के जंगल में उनको छोड़ा गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे