रायगढ़

मौसम ने ली करवट, देर रात से ही झमाझम बारिश, अब तक 133.9 मिमी वर्षा
03-Jul-2022 5:09 PM
मौसम ने ली करवट, देर रात से ही झमाझम बारिश, अब तक 133.9 मिमी वर्षा

रायगढ़, 3 जुलाई।  बीते एक हफ्ते से पूरे जिले में हल्की बारिश के बाद तेज धूप के कारण उमस ने लोगो को परेशान कर रखा था। इसी बीच आज अर्ध रात्रि से तेज वर्षा शुरू हुई है। जिसके बाद मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से अधिकतम 32 डिग्री सेलसियस होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 30 जून तक 133.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 172.1 मिली मीटर, पुसौर में 208.9, खरसिया में 170.5, सारंगढ़ में 139.4, बरमकेला में 112.7, घरघोड़ा में 105.8, तमनार में 155.6, लैलूंगा में 117.2, धरमजयगढ़ में 69.7, सरिया 95.7 एवं छाल तहसील में 125.5 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
 


अन्य पोस्ट