रायगढ़

गांजा तस्करी, फरार आरोपी यूपी में पकड़ाया
01-Jun-2022 2:47 PM
गांजा तस्करी, फरार आरोपी यूपी में पकड़ाया

दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 1 जून।
सरिया थाना क्षेत्र में करीब डेढ क्वींटल गांजा की तस्करी करने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने आजमगढ़ उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है। कल उसे सारंगढ़ न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में पहले ही दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।  

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी दीपक मौर्य और रवि प्रकाश को सरिया पुलिस 15 फरवरी की  दोपहर सरिया कंचनपुर रोड रामचण्डी मंदिर के सामने मेन रोड पर चार पहिया वाहन में गांजा की तस्करी करते पकड़ा गया था, आरोपियों से 6 लाख 75 हजार रूपये का 01 क्विंटल 35 किलो मादक पदार्थ गांजा जब्त कर 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर रात में सरिया थाने में सुरक्षार्थ रखा गया था। जहां से दूसरे दिन सुबह करीब 06 से 06:30 के बीच दोनों आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गये थे।

घटना के संबंध में फरार आरोपियों पर एक और अपराध धारा 224 के तहत कायम पर नाकेबंदी कर देर शाम आरोपी रवि प्रकाश को गिरफ्तार किया गया, आरोपी दीपक मौर्य फरार हो गया था।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे आजमगढ़ से गिरफ्तार किया और रायगढ़ लेकर आई। जहां कल उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।  
 


अन्य पोस्ट