रायगढ़

पूर्व जिपं सदस्य अरविंद भाजपा में शामिल
19-May-2022 4:35 PM
पूर्व जिपं सदस्य अरविंद भाजपा में शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 19 मई।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अरविंद खटकर आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में सारंगढ़ की पूर्व विधायक केराबाई मनहर एवम पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में रायपुर प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय व भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के समक्ष अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा प्रवेश किया।

श्री खटकर इससे पूर्व  बहुजन समाज पार्टी से विधानसभा प्रत्याशी भी रहे है। इनके भाजपा के साथ आने से सारंगढ़ क्षेत्र में भाजपा की पकड़ मजबूत बनेगी। सारंगढ़ क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने इनके भाजपा प्रवेश का स्वागत किया है। मंडल अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा ह कि अरविंद खटकर के भाजपा प्रवेश से भाजपा सिर्फ मजबूत नहीं हुई, अपितु 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने में अरविंद खटकरका महत्वपूर्ण योगदान होगा।
 


अन्य पोस्ट