रायगढ़

मेघा ने बढ़ाया जिले का मान
21-Apr-2022 4:04 PM
मेघा ने बढ़ाया जिले का मान

एमएससी फारेंसिंग साइंस में रही प्रथम

रायगढ़, 21 अप्रैल।  राजेंद्र यादव व वर्षा यादव की पुत्री मेघा यादव ने जिले का मान बढ़ाया है। वह एमएससी फॉरेंसिक साइंस गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर से प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से सम्मानित हुई है। उनकी माता वर्षा यादव रायगढ़ की बेटी है और इन्होंने रायगढ़ से ही एमएससी रसायन में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। मेघा यादव के नाना गोरख नाथ यादव भी अपनी पढ़ाई के दौरान डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष रह चुके हैं और कई नगर पंचायतों में साथ ही पूर्व में रायगढ़ नगर पालिका में भी उच्च पदों पर कार्य कर चुके हैं।

मेघा यादव के पिता राजेंद्र यादव प्रधान मंत्री ग्राम सडक़ योजना विभाग सिविल इंजीनियर हैं।
उनकी पोस्टिंग जांजगीर चाम्पा जिले है। मेघा यादव की इस उपलब्धि पर परिजनों व ईष्ट मित्रों में काफी हर्ष है। मेघा की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं मिल रही है।
 


अन्य पोस्ट