रायगढ़

भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज
04-Apr-2022 4:55 PM
भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज

पीडि़ता ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 4 अप्रैल।
सोमवार को रायगढ़ के भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। तीन दिन पहले थाने में पीडि़ता भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की थी।

जिला भाजपा में आए भूचाल की लपेटे में अंतत: भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल भी आ गए, हालांकि उनके ऊपर पार्टी ने नहीं बल्कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके ऊपर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में तीन दिन पहले पीडि़ता ने थाने पहुंचकर अग्रवाल के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत पर दी थी।  

पुलिस ने बताया कि शिकायत की जांच उपरांत मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। हालांकि शुरुआती दिन से माना जा रहा था कि पीडि़ता स्वयं थाने गयी है और मीडिया में सारी बातें जिस तरह से आई थी, इससे एफआईआर होना लगभग तय माना जा रहा था।


अन्य पोस्ट