रायगढ़

कुम्हारी से तौसीर तक बनेगी सडक़
24-Jan-2022 3:57 PM
कुम्हारी से तौसीर तक बनेगी सडक़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 24 जनवरी।
विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े का लगातार विकास कार्यों हेतु दौरा जारी है। रविवार को बरमकेला ब्लॉक में ब्लॉक अध्यक्ष ताराचंद पटेल की अगुवाई में विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करते नजर आएंगे।  ग्राम कुम्हारी से तौसीर में तीन करोड़ ग्यारह लाख स्वीकृत राशि का सडक़ निर्माण हेतु भूमिपूजन किए।

इसके बाद 12 बजे ग्राम नवापाली में दो लाख लागत की सीसी रोड का भूमिपूजन। कर्राकोट से विक्रमपाली तक छह करोड़ पैतालीस लाख लागत स्वीकृत राशि सडक़ निर्माण का भूमिपूजन, 1.30 बजे विक्रमपाली स्कूल प्रांगण का सीसी रोड हेतु दो लाख रुपए की लागत का रोड लोकार्पण करेंगे।

कुम्हारी से तोसीर सडक़ निर्माण के भूमिपूजन में विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद पटेल, जनपद उपाध्यक्ष गणपत जांगड़े, कन्हैया सारथी विधायक प्रतिनिधि, किशोर पटेल जनपद उपाध्यक्ष, सरपंच बड़े नवापारा महेश देहरी, नित्यानंद पटेल सरपंच प्रतिनिधि, भवानी इजारदार, मनोहर नायक, नोबेल पटेल, बंटी साहू ,भरत पंडा सहित कई कांग्रेसी और स्थानीय लोग मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट